यूक्रेन के राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेंको ने देश की संसद को समय से पहले ही भंग कर आम चुनाव का रास्ता साफ कर दिया है। पोरोशेंको ने गुरुवार को कहा कि जनता को नए माहौल में अपने प्रतिनिधि चुनने का मौका मिलना चाहिए।स्पीकर अलेक्जेंडर तुर्चिनोव ने बताया कि राष्ट्रपति अगले महीने आम चुनाव की तिथियों की घोषणा कर सकते हैं। राष्ट्रपति के इस फैसले के बाद प्रधानमंत्री आर्सेनी यात्सेन्युक ने अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि यूरोप समर्थक विताली क्लिश्चेंको की यूडार पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री यूलिया तेमोशेंको के फादरलैंड ग्रुप द्वारा समर्थन वापसी की धमकी के बाद संसद अपने कामकाज को सुचारू रूप से नहीं कर सकेगी। फरवरी में क्रेमलिन समर्थक विक्टर यानुकोविच को राष्ट्रपति पद से हटाए जाने के बाद से ही जल्द आम चुनाव की संभावना जताई जा रही थी। संसद का कार्यकाल 2017 तक था। देश को संकट से निकालने के लिए मई में पोरोशेंको को राष्ट्रपति चुना गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।