एमएच-17 के ब्लैक बॉक्स से सूचना डाउनलोड की गई, छेड़छाड़ का कोई सबूत नहीं
(International) डच सेफ्टी बोर्ड (ओवीवी) ने कहा कि रिकॉर्डर के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ का कोई संकेत नहीं मिला और ना ही कोई सबूत। ब्लैकबॉक्स रिकॉर्डर से सारी सूचना को सही तरीके से डाउनलोड कर लिया गया है जिसमें विमान से जुड़ी वैध सूचना है। पूर्वी यूरोप में गिराए गए विमान से बचाए गए इन रिकॉर्डरों को दक्षिण पश्चिमी लंदन के फार्नबोरोग में स्थित एयर एक्सीडेंट इंवेस्टीगेशन ब्रांच (एएआईबी) के मुख्यालय को सौंप दिया गया था। एएआईबी के विशेषज्ञों ने कॉकपिट के आवाज रिकॉर्डर से सूचनाएं एकत्रित कर ली हैं। एएआईबी इस दुर्घटना की अंतरराष्ट्रीय जांच का नेतृत्व कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।