(India)
इस फिल्म में सलमान के सामने पहली बार जैकलीन फर्नांडीस नजर आएंगी। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म का एक गाना सलमान ने खुद गाया है। वैसे सलमान के फैंस उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वैसे सलमान की फिल्में बॉक्स ऑफिस सफलता की गारंटी मानी जाती हैं। फिल्म 'जय हो' के करीब छह महीने बाद सलमान की ये फिल्म रिलीज हो रही है। फिल्म में एक्शन, रोमांस, गाने सब कुछ है। रिलीज से पहले ही फिल्म के गाने काफी हिट चुके हैं। अभिनेता सलमान खान की नई फिल्म ‘किक’ की पटकथा लिखने वाले चेतन भगत का कहना है कि फिल्म की कहानी सलमान के व्यक्तित्व से मिलती है। अंग्रेजी के उपन्यासकार चेतन की चार किताबों पर अब तक फिल्में बन चुकी हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि ‘किक’ के पटकथा लेखन से उन्हें बॉलीवुड में अपना आधार बढ़ाने में मदद मिलेगी। साजिद नाडियाडवाला ‘किक’ के निर्माता-निर्देशक दोनों हैं। गौर हो कि फिल्म किक 42 से ज्यादा देशों में रिलीज हो रही है जिसमें फ्रांस, मालदीव, जर्मनी जैसे परंपरागत बाजार शामिल हैं जबकि मिस्र, ताइवान और चीन में यह फिल्म बाद में रिलीज की जाएगी। भारत में जिस दिन किक रिलीज हो रही है उसी दिन विदेश में यह फिल्म 700 स्क्रीनों पर भी रिलीज होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।