दिल्ली: क्‍लब से लौट रही विवाहित महिला के साथ गैंगरेप
(DELHI, India) पुलिस के अनुसार पीड़िता गुडगांव के एक क्लब में गई थी और घर लौटने के लिए किसी से लिफ्ट मिलने का इंतजार कर रही थी। चार अंजान आदमियों ने कार रोककर उसे लिफ्ट देने की पेशकश की और वह कार में बैठ गई। पीड़ित का बयान उद्धृत करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार में बंदूक दिखा कर चार में से तीन व्यक्तियों ने उसके साथ बलात्कार किया और उससे 5000 रुपये भी लूट लिए। बाद में उसने पीसीआर को कॉल किया और चिकित्सकीय जांच में उसके साथ यौन हमले की पुष्टि हुई है। पुलिस को उसने बताया कि कार वालों ने एक सीएनजी स्टेशन से गैस भी भराई थी। पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है और स्केच बनवा रही है। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।