एयर अल्जियर के लापता विमान का मलबा माली में मिल गया है। विमान का मलबा बरकिना फासो सीमा के पास मिला है। एयर अल्जियर के इस विमान का उड़ान भरने के करीब 50 मिनट बाद ही संपर्क टूट गया था। यह एक एएच 5017 जेट विमान विमान था जो ओआगोदोगो से अल्जीयर्स जा रहा था। एयर अल्जियर के इस विमान में 50 फ्रांसीसी नागरिकों के अलावा अल्जीरिया, कनाडा, यूक्रेन और लक्जमबर्ग के नागरिक सवार थे। विमान पर 116 लोग सवार थे, जिनमें 110 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य शामिल हैं। अफ्रीकी देश बरकिना फासो में एयरलाइन के प्रतिनिधि ने ओआगोदोगो में संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह जानकारी दी। पिछले एक सप्ताह में यह तीसरा बड़ा विमान हादसा है। 17 जुलाई को मलेशियाई एयरलाइंस के यात्री विमान को यूक्रेन के विद्रोहियों ने मिसाइल हमले में मार गिराया था। वहीं, 23 जुलाई को थाईलैंड का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 51 लोगों की मौत हो गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।