(ORISSA, India)
ओडिशा के मलकानगिरि जिले में माओवादियों ने पुलिस से मुखबिरी करने के संदेह में एक ग्राम प्रमुख सहित दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी, पुलिस ने बताया कि बंदूक से लैस 20 से ज्यादा माओवादी शुक्रवार तड़के बडिलिगुडा गांव में जाकर ग्राम प्रधान गंगा मडकामी और देबा पडियामी को उनके घरों से निकालकर सरेआम गोलीमार दी, मलकानगिरि के पुलिस अधीक्षक अखिलेश्वर सिंह ने बताया कि घटना के बारे में सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिसकर्मी और बीएसएफ जवान घटनास्थल पर पहुंचे, उन्होंने कहा कि माओवादियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है और जांच जारी है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।