(Ambah, Morena)
अपर सत्र न्यायाधीश पी सी गुप्ता ने अपने एक फैसले में अंबाह निवासी आरोपी योगेन्द्र सिंह तोमर को पोरसा निवासी रूबी गुप्ता पर तेजाब डालकर हत्या करने के मामले में दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने योगन्द्र के इस कृत्य को ‘जघन्यतम अपराध’ मानते हुए उसे फांसी की सजा सुनाई और टिप्पणी की, उसे फांसी के फंदे पर तब तक लटकाया जाए, जब तक कि उसकी मौत न हो जाए। आरोपी को फांसी की सजा अदालत द्वारा पारित दण्डादेश की उच्च न्यायालय द्वारा पुष्टि होने के उपरांत ही दी जाए। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि इस अपराध के लिए आजीवन कारावास की सजा पर्याप्त नहीं है, इसलिए मृत्युदंड दिया जाता है। इससे मृतक के परिजनों के साथ-साथ समाज की आत्मा भी आहत हुई है। देश में संभवत: यह पहला मामला है, जब किसी व्यक्ति पर तेजाब फेंकने वाले अपराधी को फांसी की सजा हुई है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।