विवाहिता को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
(Depalpur, Indore) भंवरकुआं पुलिस थाने के प्रभारी प्रदीप सिंह राणावत ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखन तोतला (18) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि छह नकाबपोश बदमाश 19 जून को देर रात महिला और उसके पति को पालदा क्षेत्र के एक गोदाम के पास से कार से अगवा कर जंगल में ले गये। बदमाशों ने महिला के पति को कार में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने विवाहिता के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने पीड़िता की शिकायत के हवाले से बताया कि वारदात के समय सभी बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे और उनकी उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच थी। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों ने दम्पति के अपहरण में चोरी की कार और मोटरसाइकल का इस्तेमाल किया था। पुलिस दोनों वाहनों को पहले ही बरामद कर कर चुकी है। राणावत ने बताया कि पुलिस मामले के पांच अन्य आरोपियों के बारे में सुराग हासिल करने के लिये लखन तोतला से सख्ती से पूछताछ कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।