भारत और नेपाल 1950 की संधि की समीक्षा पर सहमत
(International) भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और नेपाल के विदेश मंत्री महेंद्र बहादुर पांडेय की सह-अध्यक्षता में हुई भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की बैठक में यह फैसला किया गया। यह बैठक 23 साल के अंतराल के बाद हुई। संयुक्त आयोग ने नेपाल-भारत सीमा कार्य समूह को भी निर्देश दिया कि वह जल्द से जल्द फील्ड वर्क की शुरुआत करे।
देर शाम दोनों पक्षों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि बैठक में भारत-नेपाल संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की गई। बयान में कहा गया कि संयुक्त आयोग दोनों देशों के बीच के करीबी रिश्तों को और मजबूत बनाने में अपना अहम योगदान करेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।