(India)
इससे पहले दोनों कलाकार फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में साथ दिखे थे और अब कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस नयी फिल्म में एक बार फिर साथ दिखेंगे। करीना ने फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी न देते हुए कहा, ‘मुझे फिल्म की पटकथा और मेरा किरदार पसंद आया। जहां सलमान बजरंगी भाईजान की शीषर्क भूमिका निभाएंगे वहीं मैं एक ब्राह्मण लड़की के किरदार में हूं।’ उन्होंने कहा, ‘सलमान के साथ काम करने में हमेशा मजा आता है। हमारी अच्छी जमती है। साथ ही सलमान और मेरी जोड़ी अच्छी लगती है। फिल्म की ईद के मौके पर जोरदार रिलीज होगी और ईद का मौका हमारे लिए फायदेमंद होता है। फिल्म की शूटिंग मेरे कार्यक्रम के अनुरूप थी, इसलिए मैंने इसके लिए हामी भरी।’ फिल्म को सलमान खान अपनी कंपनी ‘सलमान खान वेंचर्स’ के तहत प्रस्तुत करेंगे। करीना पहली बार कबीर के साथ काम कर रही हैं। करीना ने कहा, ‘कबीर और मैंने पहले कभी साथ काम नहीं किया है, इसलिए किसी नए निर्देशक के साथ काम करना शानदार है।’ फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू हो जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।