बिग बी ने आमिर, शाहरुख के साथ उठाया कबड्डी मैच का लुत्फ
(India) अमिताभ के अलावा शाहरुख खान, आमिर खान, ऐश्वर्य राय, जया बच्चन, फराह खान, बोमन ईरानी, सोनाली बेंद्रे शनिवार शाम यहां एनएससीआई स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे जहां अभिषेक की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स यू मुम्बा टीम से हार गयी। अमिताभ ने लिखा, ‘प्रो कबड्डी आज शुरू हुई। जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम यू मुम्बा... हम हार गए। कोई मलाल नहीं, बहुत रोमांचक माहौल।’ महान क्रिक्रेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्नी अंजलि के साथ ‘गुरू’ स्टार की टीम के समर्थन में पहुंचे। बच्चन परिवार के पारिवारिक मित्र रिलायंस एडीएजी के अध्यक्ष अनिल अंबानी भी पत्नी टीना के साथ नजर आए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।