(India)
इससे पहले 46 वर्षीय अभिनेता ने आंशिक रूप से अपनी आवाज ‘सिंह इज किंग’ गाने को दी थी। उन्होंने गाने के निर्माण की प्रक्रिया का यू ट्यूब लिंक माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्वीटर पर डाला है। अक्षय ने लिंक के साथ लिखा, ‘यहां ‘एंटरटेनमेंट’ का नया गाना जो आपके प्रिय व्यक्ति ने गाया है। आनंद लें।’ ‘एंटरटेनमेंट’ एक कॉमेडी फिल्म है और इसका निर्देशन साजिद-फरहाद ने किया है। दोनों इस फिल्म से अपने निर्देशन कैरियर की शुरुआत कर रहे हैं। इस फिल्म की नायिका तमन्ना भाटिया हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।