इस्राइल ने फिर शुरू किया सैन्य अभियान, भारतीय मूल के सैनिक की मौत
(International) पिछले 20 दिनों के संघर्ष में 1,050 से अधिक फिलस्तीनी और भारतीय मूल के एक जवान सहित 46 इस्राइली सैनिक मारे जा चुके हैं। इस्राइली रक्षा बल ने एक बयान में कहा, ‘हमने गाजा में नागरिकों के कल्याण के लिए मानवीय संघर्ष विराम पर सहमति जताई थी। इस दौरान हमास ने निरंतर रॉकेट दागे। अब आईडीएफ हवाई, नौसैन्य और जमीनी अभियान फिर से शुरू करने जा रहा है।’ कल देर रात इस्राइल ने संघर्ष विराम को 24 घंटे तक के लिए बढ़ा दिया था। कैबिनेट की आपात बैठक के बाद यह यह चेतावनी भी दी कि यदि फलस्तीनी समूहों ने किसी भी तरह का उल्लंघन किया जाता है तो सेना उन पर जरूर कार्रवाई करेगी। हमास ने एक बयान में कहा, ‘गाजा पट्टी से इस्राइली टैंकों की वापसी, निवासियों को उनके घरों तक वापसी योग्य बनाने और शवों को ले जाने वाली एंबुलेंसों के गाजा में मुक्त गमन की व्यवस्था के बिना किसी भी मानवीय संघषर्विराम को वैध नहीं माना जाएगा।’ फिलस्तीन के गाजा पट्टी सीमा के निकट कल मोटार्र से की गई गोलाबारी में भारतीय मूल के 27 वर्षीय इस्राइली सैनिक की मौत हो गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।