'किक' ने खूब मचाया धमाल, तीन दिन में कमाए 83 करोड़
(India) 'किक' ने फिल्म की रिलीज के पहले दिन 26.40 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। दूसरे दिन 27.15 करोड़ रुपये की कमाई की । फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को लगभग 30 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह यह फिल्म अपने पहले वीकेंड के दौरान 83 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। माना जा रहा है कि सोमवार को यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म 'किक' ने महज दो दिनों में ही 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली थी। सलमान खान की फिल्म 'किक' ईद के अवसर पर 25 जुलाई को रिलीज हुई थी। गौर हो साजिद नाडियाडवाला निर्मित-निर्देशित फिल्म 'किक' इसी नाम से बनी दक्षिण भारतीय फिल्म की रीमेक है। इस फिल्म में सलमान खान, जैकलीन फर्नाडीस, रणदीप हुड्डा, नवाजुद्दीन सिद्दिकी, मिथुन चक्रवर्ती की अहम भूमिकायें है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।