भारत से संबधित प्रमुख विदेश नीति पर भाषण देंगे जॉन केरी
(International) अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि साझा समृद्धता, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुरक्षा को रेखांकित करेंगे जो कि अमेरिका-भारत के बीच मजबूत साझेदारी से एशिया और वैश्विक क्रम में आता है। भारत अमेरिका रणनीतिक वार्ता में शामिल होने के लिए भारत जाने की पूर्व संध्या पर केरी कल भाषण देंगे। इस वार्ता की वह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ सह-अध्यक्षता करेंगे। नरेंद्र मोदी सरकार के तहत दोनों देशों के बीच होने वाली यह पहली रणनीतिक वार्ता महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि यह अगले पांच वर्ष के लिए भारत और अमेरिकी रिश्तों की रफ्तार और दायरा तय करेगी। शीर्ष थिंक टैंक ‘सेंटर फार अमेरिकन प्रोग्रेस’ (सीएपी) ने ‘इंडिया 2020’ कार्यक्रम शुरू किया है जिसका ध्यान दक्षिण एशिया में प्रमुख विदेश नीति चर्चाओं और भारत तथा अमेरिका के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और बढ़ाने के लिए नूतन विचार पैदा करने पर केन्द्रित है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि केरी अपने भाषण में इस बात पर भी जोर देंगे कि भारत और अमेरिका क्षेत्रीय आर्थिक संपर्क के साथ भारत-प्रशांत क्षेत्र में विकास, निवेश और अवसर बढ़ाने के लिए कैसे नजदीकी तौर पर काम कर सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।