टिकाउ युद्धविराम का अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र का आह्वान, गाजा में संघर्ष थमा
(International) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इजरायल और फलस्तीन के बीच ‘तत्काल और बिना शर्त मानवीय युद्धविराम’ का आह्वान किया है । उसने संबंधित पक्षों से ईद के बाद भी युद्धविराम लागू रखने तथा गाजा में तत्काल आवश्यक सहायता मुहैया कराने को कहा है । इस संघर्ष अब तक 1,030 फलस्तीनी और 46 इजरायली मारे जा चुके हैं । 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने कल देर रात आपात बैठक की और गाजा में ‘तुरंत आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने देने के लिए तत्काल और बिना शर्त मानवीय युद्धविराम’ का समर्थन किया। सुरक्षा परिषद ने रवांडा के एक बयान का अनुमोदन किया जिसमें मिस्र की पहले पर टिकाउ संघषर्विराम का आह्वान किया गया है। इसके तहत संघर्ष रोका जाएगा और गाजा के भविष्य पर उल्लेखनीय वार्ता होगी जिसमें गाजा के सीमा फाटक खोलना भी शामिल है। उल्लेखनीय है कि रवांडा अभी परिषद का अध्यक्ष है। बयान में ‘सभी पक्षों से ईद के अवसर के लिए और इसके बाद भी मानवीय युद्धविराम को स्वीकार करने और पूर्ण रूप से कार्यान्वित करने का आग्रह किया गया है।’ इसमें कहा गया है कि मानवीय युद्धविराम से गाजा में जरूरी सहायता तुरंत उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।