पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून को तीन की हत्या
(International)
पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर ईशनिंदा कानून का कहर जारी है। अहमदी संप्रदाय के एक युवक पर संदिग्ध ईशनिंदा सामग्री सोशल साइट पर पोस्ट करने का आरोप लगने के बाद भड़की भीड़ ने गुजरांवाला में समुदाय की एक महिला और उसकी दो पोतियों की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक मारी गई बच्चियों में एक सात वर्ष की और दूसरी उसकी नवजात बहन थी। पुलिस ने बताया कि रविवार को गुजरांवाला में युवकों के बीच कहासुनी से ¨हसा शुरू हुई। इनमें एक युवक अहमदी संप्रदाय का था, जिस पर आपत्तिजनक सामग्री फेसबुक पर पोस्ट करने का आरोप है। इसके बाद करीब 150 लोग थाने आए और आरोपी के खिलाफ ईशनिंदा का मामला दर्ज करने की मांग करने लगे। पुलिस बातचीत कर ही रही थी कि कुछ लोगों ने हमला कर दिया।हमले में फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोपी घायल नहीं हुआ। अहमदी समुदाय के लोगों ने बताया कि भीड़ के हमले के बाद उन्होंने पड़ोसियों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। हमलावर लूटपाट में जुट गए। वे फर्नीचर बाहर निकालकर जलाने लगे। घरों में भी आग लगा दी गई। कुछ लोग हवा में गोलियां चला रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में फसाद चलता रहा। समुदाय के प्रवक्ता सलीम उद्दीन ने इसे चार साल में सबसे बड़ा हमला बताया है। चार साल पहले समुदाय के पूजास्थलों पर हमले कर 86 अहमदी की हत्या की गई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।