पाकिस्तान में भी धूम मचाएगी सलमान खान की ‘किक’
(India) प्रसिद्ध फिल्म वितरक नदीम मांडवीवाला ने बताया कि फिल्म की एडवांस बुकिंग चल रही है और ‘किक’ की प्रिव्यू स्क्रीनिंग के लिए आने वाली भीड़ की तादाद रिकार्ड तोड़ होने की उम्मीद है। पाकिस्तान में पहले दिन और पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा बाक्स आफिस कलेक्शन का रिकार्ड आमिर खान अभिनीत ‘धूम तीन’ के पास है जिसने कुल 24 करोड़ रूपये की कमाई की थी। नदीम ने कहा कि ‘किक’ का प्रदर्शन उससे बेहतर होना चाहिए और इसके रिलीज होने का समय अच्छा है क्योंकि पाकिस्तान में इसके 10 दिन बाद बालीवुड फिल्म ‘एंटरटेनमेंट’ रिलीज होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।