(Garhmukteshwar, Ghaziabad)
पुलिस के अनुसार वसुन्धरा सेक्टर-9 के विनायक अपार्टमेंट में 28 वर्षीय अंशिका उर्फ वंशिका परिवार के साथ रहती थी। कल देर रात अंशिका की अपने पति से किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। दोनों के बीच विवाद अधिक बढ़ गया जिससे नाराज होकर अंशिका ने अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अंशिका के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।