ज्योति हत्याकांड: पति पर शक, पुलिस ने लिया हिरासत में
(Akbarpur, KanpurDehat) मृतका ज्योति के पिता ने भी पति पर शक जताया है। पुलिस अफसरों ने पूछताछ के लिए उनसे मुलाकात की है। कानपुर के आईजी आशुतोष पांडेय के मुबातिक, मृतका के शव पर चाकू के करीब डेढ़ दर्जन निशान हैं। वारदात को किसी प्रोफेशनल किलर ने अंजाम नहीं दिया है। हत्या किसी अपने ने ही की है। पांडेय के मुताबिक, घटना से पहले पति-पत्नी दोनों होटल में खाना खाने गए थे। वहां से वीडियो फुटेज मंगवा लिए गए हैं। फुटेज देखकर साफ पता चलता है कि घटना के बाद पति पीयूष ने दो बार टी-शर्ट बदली थी। ज्‍योति के पिता शंकर लाल नागदेव का कहना है कि उनकी बेटी अक्‍सर अपने पति शिकायत करती थी कि वह कभी उसे अपना मोबाइल नहीं छूने देता था। पिता के मुताबिक, ज्‍योति ने यह भी बताया था कि उसका पति बाथरूम में बंद होकर दो-दो घंटे तक किसी से फोन पर बात करता था। ज्‍योति के पिता के मुताबिक, उनकी बेटी लगातार कहती रही कि उसका अपने पति के साथ 'कम्‍युनिकेशन गैप' है। उसकी यह भी शिकायत थी कि पति उसकी अनदेखी करता है। पिता ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।