अमेरिकी थिंकटैंक ने इंडो-यूएस संबंधों के लिए शुरू किया कार्यक्रम
(International) इसमें उन ठोस अनुशंसाओं पर ध्यान केंद्रित होगा जो साल 2020 तक हासिल की जा सकती हैं। ‘इंडिया 2020’ की शुरुआत सोमवार को सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस :सीएपी: ने शीर्ष अमेरिकी थिंक टैंक द्वारा अयोजित एक कार्यक्रम में की। इस अवसर पर विदेश मंत्री जॉन केरी ने भारत को लेकर एक बड़ा विदेश नीति भाषण दिया। थिंक टैंक ने एक बयान में कहा कि इंडिया:2020 सीएपी द्वारा दक्षिण एशिया में वर्तमान कार्य का मजबूत आधार निर्मित और विस्तारित करने तथा इस बात के विश्लेषण पर जोर देता है कि वर्तमान सचाइयों के बीच दूरी क्यों है तथा यह संबंधों के लिए उम्मीद व्यक्त करता है। ‘इंडिया 2020’ की सलाहकार परिषद के सदस्यों में एश्टन कार्टर, पूर्व उप रक्षा मंत्री, स्वदेश चटर्जी पद्मभूषण प्राप्त एवं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की प्रवासी भारतीयों की वैश्विक सलाहकार परिषद के सदस्य, तथा विशाखा देसाई, एशिया सोसाइटी की अध्यक्ष एमेरिटस एवं कोलंबिया यूनिवर्सिटी में अध्यक्ष की वैश्विक मामलों की विशेष सलाहकार तथा प्रोफेसर, शामिल हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।