(JHARKHAND, India)
झारखंड में देवघर के तपोवन के पास आज सुबह कांवडि़यों से भरी बस पलट गई, जिसमें लगभग एक दर्जन कांवडि़ए घायल हो गए. बस का खलासी अंदर में ही फंसा रह गया, जिसे स्थानीय लोगों ने किसी तरह गंभीर रूप से घायल हालत में बाहर निकाला. प्रशासन द्वारा तुरंत कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण कांवडि़या समेत स्थानीय लोग उग्र हो गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लग गए. बाद में उग्र लोगों ने बस को आग के हवाले कर दिया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।