(International)
तीन सप्ताह से इजरायल और हमास के बीच चल रहा रक्तपात थमा नहीं है और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,262 पहुंच गई है। फिलस्तीनी धड़ों के एक अस्थायी मानवीय युद्धविराम पर चर्चा करने के लिए काहिरा का रूख करने के बीच इजराइली सेना ने तड़के गाजा में संयुक्त राष्ट्र के एक स्कूल पर गोलाबारी की जिसमें 20 लोग मारे गये । आपात सेवाओं के प्रवक्ता अशरफ अल-कुद्र ने कहा कि इजरायल और हमास के बीच संघर्ष के 23वें दिन उत्तरी गाजा में स्थित स्कूल पर इजरायल की ओर से गोलाबारी हुई। इस स्कूल का इस्तेमाल उन लोगों के आश्रय स्थल के रूप में किया जा रहा था, जो युद्ध के कारण विस्थापित हुए हैं। गोला जबालिया शरणार्थी शिविर में फलस्तीनी शरणार्थी एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) बालिका विद्यालय पर पर आकर गिरा। गोलाबारी ऐसे समय हुई जब फलस्तीनी प्रतिनिधिमंडल अस्थायी मानवीय युद्धविराम पर चर्चा करने के लिए काहिरा की यात्रा की तैयारी में लगा था । गाजा पर कल इजरायल द्वारा की गई भारी बमबारी के कारण इस क्षेत्र की ईद रक्तरंजित रही। बमबारी में 100 लोगों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, छह साल में इस रक्तरंजित संघर्ष में इस्राइल की हवाई, नौसैन्य और तोपखाने के हमलों में 1,262 फलस्तीनी मारे गए हैं। मारे गए लोगों में अधिकतर लोग नागरिक हैं। घायलों की संख्या 7000 से ज्यादा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि इस युद्ध के कारण गाजा के 2,15,000 निवासियों को अपने घर छोड़कर जाना पड़ा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।