(India)
भारत से वीडियो लिंक के जरिए यहां संवाददाताओं के साथ बातचीत में खान ने कहा कि जब लोग आंकड़ों के बारे में बात करते हैं तो वे बहुत उदार होते हैं और कहते हैं कि यह फिल्म 300, 400 और यहां तक की 500 करोड़ रूपये को पार कर जाएगी। लेकिन कई फिल्में नहीं चलती । अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस के साथ ‘किक’ में नजर आ रहे 48 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि जब तक फिल्म प्रदर्शित नहीं होती है और यह दर्शकों तक नहीं पहुंचती है तब यह इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि यह फिल्म सुपर-डुपर हिट होगी या फ्लॉप। ‘किक’ फिल्म की पटकथा चेतन भगत ने लिखी है। उन्होंने कहा कि कोई फार्मूला नहीं है। हिट के बाद हिट देने वाले बेहतरीन निर्देशक, बेहतर निर्माता, अभिनेता बुरी तरह असफल भी हुये हैं। वे सोचते हैं कि उनकी फिल्में बेहतरीन साबित होंगी लेकिन ऐसा नहीं होता है। ‘दबंग’ स्टार सलमान का मानना है कि किसी फिल्म की सफलता उसे पहले दिन दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया पर निर्भर करती है। खान ने कहा कि फिल्म निर्माता 300 करोड़ या 400 करोड़ का आंकड़ा छुने को लेकर अनुमान व्यक्त नहीं कर सकते।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।