इस साल मई में लापता हुए 27 वर्षीय भारतीय के परिवार ने उसका पता लगाने के लिए गुहार लगाई है। शिवा चैहान मेलबर्न में एक डिलिवरी मैन के रूप में काम करता था। वह 1 मई की रात से लापता है। डिलिवरी समय पर न पहुंचने और उसी दिन बैठक में न आने के बाद उसके गायब होने की आशंका जताई गई थी। बाद में पुलिस ने उसकी गाड़ी को कीजबोरो के नजदीक एक खाली मैदान से बरामद किया। उसके अन्य सामान गाड़ी में ही थे। होमीसाइड जांच दल फिलहाल इस मामले की जांच कर रहा है। शिवा के लापता होने के मामले में जानकारी जुटाने के लिए ऑस्ट्रेलिया आए उसके भाई दिनेश ने कहा कि अभी तक मामले में कोई प्रगति नहीं हुई है। उसने कहा, श्कोई भी सुबूत नहीं मिला है। मैं जिस तरह खाली हाथ आया था, उसी तरह मेलबर्न से खाली हाथ जा रहा हूं। पुलिस मुझे कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करा सकी है।श्
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।