हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराने वाले की मौत
(International)
1945 में विश्व युद्ध के दौरान जापानी शहर हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराने वाले एनोला गे विमान के चालक-दल के सदस्य, थिओडोर वान क्रिक का अमेरिकी राज्य जॉर्जिया में 93 साल की उम्र में निधन हो गया। क्रिक उस चालक-दल के आखिरी जीवित सदस्य थे। वह भारी बमवर्षक विमान बी-29 के नेविगेटर थे। इसी विमान से 6 अगस्त 1945 को लिटिल बॉय नाम का परमाणु बम हिरोशिमा पर गिराया गया था। उस विस्फोट से 1 लाख 40 हजार लोग मारे गए थे। उस वक्त थिओडोर वान क्रिक की उम्र 24 साल थी। क्रिक को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था। उन्होंने यह कहकर बचाव किया था कि इस वजह से दूसरा विश्व युद्ध खत्म हो गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।