‘कट्टी बट्टी’ में कंगना के साथ इश्क फरमाएंगे इमरान
(India) इस फिल्म में कंगना के किरदार का नाम पायल है। उनका मानना है कि यह कहानी नई पीढ़ी के दर्शकों को भाएगी। इमरान इस फिल्म में मैडी के किरदार में नजर आएंगे। वह फिल्म की शूटिंग शुरू होने के लिए उत्सुक हैं। फिल्म के निर्देशक निखिल का मानना है कि फिल्म की कहानी के हिसाब से दोनों को चुना गया है।
निखिल ने कहा, ‘मैं फिल्म की कास्टिंग को लेकर खुश हूं। मेरा सपना था कि मैं कंगना के साथ काम करूं। उनके काम करने का अंदाज उनकी अभिनय में नम्रता ला ने की क्षमता को कम नहीं करता।’ यह नए जमाने की पीढ़ी के रिश्तों के इर्द गिर्द बुनी गई कहानी है।‘कट्टी बट्टी’ की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है और 2015 में इसे रिलीज किया जा सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।