(International)
इराक में दो शिया इलाकों में हुए कार बम धमाकों में कम से कम 15 लोग मारे गए, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सद्र सिटी में शाम करीब 7 बजे एक पेट्रोल पंप पर उस समय धमाका हुआ जब कारें पेट्रोल भरने के लिए लाइन में खड़ी थीं. अस्पताल और पुलिस सूत्रों के अनुसार इस धमाके में कम से कम नौ लोग मारे गए. दूसरा धमाका शाम 6 बजकर 55 मिनट पर अल अमीन में हुआ जिसमें छह लोगों की मौत हो गई. दोनों धमाकों में 40 लोग घायल भी हुए हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।