सहारनपुर हिंसा: मुख्य आरोपी मोहर्रम अली समेत 6 लोग गिरफ्तार
(Saharanpur, UTTARPRADESH) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में मोहर्रम अली उर्फ पप्पू ने पुलिस को बताया कि 26 जुलाई की प्रात: जब थाना कुतुबशेर में मस्जिद को लेकर पंचायत चल रही थी उसी समय उसने सुनियोजित ढंग से सैकड़ों उपद्रवियों को थाने के आसपास एकत्र कर लिया। थाने के आसपास मौजूद भीड को उकसाते हुए हिंसक कार्रवाई के लिये प्रेरित किया तथा स्वयं अपने चुनींदा विश्वसनीय साथियों के साथ सक्रिय रूप से मारपीट आगजनी आदि घटनाओं मे शामिल रहा। पाण्डेय ने बताया कि इनके द्वारा अपने समूह के साथ जानबूझकर जान से मारने की नीयत से की गई फायरिंग में आरक्षी सहस पाल घायल हो गया, जो जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा है। उन्होंने बताया कि संघर्ष के मुख्य षडयंत्रकर्ता के रूप में शामिल उपरोक्त पप्पू द्वारा कई और लोगों के बारे में जानकारी दी गई है, जिनकी पुष्टि करके उनके विरूद्ध कडी कार्रवाई की जा रही है। पांडेय ने बताया कि दंगे के दौरान उग्र हिसंक कार्यवाही करते हुए जिन लोगों द्वारा जानमाल का नुकसान किया गया है उनके वीडियो सीसीटीवी फुटेज से अधिकतर लोगों की पहचान स्थापित कर ली गई है और अपराध शाखा की कई टीमें दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी में लगी है। दंगे के दौरान शामिल प्रत्येक दंगाइयों के खिलाफ मोर्चाबंदी करके कडी कार्रवाई की जा रही है तथा सभी के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट एवं रासुका के तहत भी कार्रवाई की जायेगी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।