पूनम पांडे फिर विवादों में घिरीं
(India)
हमेशा विवादों से घिरी रहने वाली मॉडल पूनम पांडे एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। अब पूनम पांडे से मुंबई पुलिस एक रेप केस में पूछताछ करेगी। मुंबई की एक मॉडल के रेप के आरोपी डीआईजी सुनील पारसकर की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। पीड़ित मॉडल ने आरोप लगाया है कि पूनम पांडे के कहने पर ही पारस्कर ने उसके साथ ये घिनौनी हरकत की। खबरों के मुताबिक पीड़ित मॉडल ने पुलिस को बयान दिया है कि पूनम पांडे के कहने पर ही पारसकर उसे परेशान करता था। उसने बताया कि पूनम और उसके बीच प्रतिद्वंद्विता होने की वजह से उसने ऐसा करवाया। पुलिस पूनम पांडे से पूछेगी कि रेप के आरोपी डीआईजी पारसकर से उनका क्या रिश्ता है। पीड़ित मॉडल ने आरोप लगाया था कि पूनम पांडे और डीआईजी के बीच नजदीकी रिश्ते हैं और पूनम के कहने पर ही डीआईजी ने उसे परेशान करना शुरू किया। बुधवार को क्राइम ब्रांच ने पीड़ित मॉडल का स्टेटमेंट सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने रिकॉर्ड किया था। आपको बता दें कि पूनम पांडे इस केस में शिकायतकर्ता नहीं है। बल्कि पीड़ित मॉडल और आरोपी आईपीएस अधिकारी पारसकर से पूछताछ में पूनम का नाम सामने आया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।