अमेरिका ने यूपी को सीरिया और इराक बराबर ठहराया
(International)
अमेरिका ने दुनिया में धार्मिक स्वतंत्रता के मुद्दे पर अपनी एक रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश की आलोचना करते हुए उसे सीरिया और इराक के बराबर ठहरा दिया है। उसने रिपोर्ट में धर्म के आधार पर भेदभाव का मुकाबला नहीं करने पर उत्तर प्रदेश सरकार की तीखी आलोचना की है। इंटरनेशनल रिलिजियस फ्रीडम रिपोर्ट फॉर 2013 नाम की 16 वीं वार्षिक रिपोर्ट में पूरी दुनिया के देशों का विवरण पेश करते हुए बताया गया है कि कब और कहां धार्मिक आजादी की अनदेखी हुई और कहां इसकी रक्षा की गई। इसमें कहा गया है कि भारत के सर्वाधिक बड़े राज्यों में शामिल उत्तर प्रदेश भी सीरिया, इराक, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसा है जहां की सरकारें धार्मिक आधार पर भेदभाव और धार्मिक असहनशीलता का मुकाबला करने में नाकाम रहीं हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।