आमिर खान की मोस्ट अवेटड फिल्म पीके के पोस्टर ने रिलीज होते ही बवाल खड़ा कर दिया है। गुरूवार रात 12 बजे आमिर खान ने ट्विटर पर अपना पोस्टर रिलीज किया। फिल्म के पोस्टर में आमिर खान पूरी तरह से नग्न है और अपने प्राइवेट पार्टस को उन्होंने रेडियो से ढंक रखा है। जिसके बाद तो जैसे हंगामा मच ही गया। पीके के पोस्टर ने रिलीज होते ही बवाल खड़ा कर दिया है जहां इस पोस्टर को लेकर ट्विटर-फेसबुक पर आंधी आ गई है। दूसरी ओर इस पोस्टर अश्लील करार देते हुए कुछ लोग कोर्ट पहुंच गए हैं। कानपुर के अधिवक्ता ने शुक्रवार को स्थानीय अदालत में आमिर खान के न्यूड पोस्टर के खिलाफ याचिका दायर की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।