उत्तर प्रदेश पुलिस हत्या आरोपियों से पब्लिकली प्यार-दुलार दिखाने से भी परहेज नहीं करती है। कानपुर के बहुचर्चित ज्योति हत्याकांड के मुख्य आरोपी ज्योति के पति पीयूष के साथ पुलिस का व्यवहार तो कुछ ऐसी ही कहानी बयां कर रहा है। मीडिया से बातचीत के दौरान स्वरूप नगर के सीओ आरके नायर को पीयूष पर कुछ ऐसा दुलार आया कि उन्होंने उसका माथा ही चूम लिया। हालांकि सीओ नायर को हत्या आरोपी पीयूष का माथा चूमना काफी महंगा पड़ गया है। उनपर कार्रवाई करते हुए उन्हें स्वरूप नगर थाने से हटा दिया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।