ताइवान के दूसरे सबसे बड़े शहर काओसिउंग में गैस रिसाव के बाद हुए एक जबरदस्त धमाके में 24 लोगों की मौत हो गई और 271 लोग घायल हो गए। केन्द्रीय आपदा अभियान केन्द्र ने कहा कि पुलिस और सेना के जवानों को अग्निशमन दस्ते की सहायता के लिए लगाया गया है। इस आग ने एक 15 मंजिली इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके के बाद काइसुन सड़क पर आग लग गई। इस आग ने सड़क किनारे खड़ी कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया। गैस के रिसाव के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन कहा जा रहा है कि क्षतिग्रस्त पाइनलाइन से गैस लीक हुई थी। ताइवान की राष्ट्रीय अग्निश्मन एजेंसी ने बताया कि कई पेट्रोकेमिकल कंपनियों की पाइनलाइनें (सीवरेज सिस्टम) के साथ ही गुजर रही हैं और यह गैस रिसाव किसी क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से हुआ है। विभाग की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि गुरूवार देर रात स्थानीय लोगों ने नाली से गैस की बदबू आने की शिकायत भी की थी। आपदा एवं राहत कार्यो के लिए निकटवर्ती ताइवान शहर और पिंगटुंग कांउटी के सैकड़ों सैनिकों को बुलाया गया है। स्थानीय लोगों ने इसे एक भीषण हादसा बताया है। घायलों में कई की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।