सूरत में हुआ KBC 8 का भव्य प्रीमियर
(India) गुजरात पर्यटन के भी ब्रांड एंबेसडर 71 वर्षीय बच्चन ने होस्ट की कुर्सी संभालने से पहले ‘मैं हूं डॉन’, ‘पार्टी तो बनती है’ सहित अपने हिट गानों पर कदमताल किया। सूरत इंटरनेशनल एंड कनवेंशन सेंटर में दर्शकों को संबोधित करते हुए बच्चन ने गुजराती में अभिवादन किया ‘केम छो सूरत। मजा मा।’ शहर में बच्चन की लोकप्रियता देखते ही बनती है। कई प्रशंसक उनकी ही तरह की फ्रेंच कट दाढ़ी और चश्मे में नजर आए। बच्चन ने प्रशंसकों से कहा, ‘मैं अमिताभ बच्चन, आप सब का ‘कौन बनेगा करोड़पति’ पर स्वागत करता हूं। मैं कई जगह घूमा हूं और दुनिया भर में प्रस्तुतियां दी है लेकिन मैं स्वीकार करता हूं कि इस तरह का भव्य स्वागत जीवन में कभी नसीब नहीं हुआ। गुजरात आना घर आने जैसा है।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।