इंडिया ब्राइडल फैशन वीक के रैंप पर चलेंगी नरगिस फाखरी
(India) नरगिस (34) रैंप पर एक आभूषणों के ब्रांड अजवा के लिए फैशन वीक के तीसरे दिन रैंप पर उतरेंगीं। यह फैशन वीक 7 अगस्त से शुरू हो रहा है। नरगिस ने कहा, ‘अगर सही शैली में पहना जाए तो सोने के आभूषण दिखने में बहुत आकर्षक होते हैं। अजवा ने इस शो में अपने गहनों को प्रदर्शित करने के लिए बहुत प्यारी अवधारणा पर आधारित आभूषणों को बनाया है। इंडिया ब्राइडल फैशन वीक में भाग लेने को लेकर मैं काफी गौरान्वित हूं।’ इस फैशन वीक में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी दिखाईं देंगी और डिजायनर तरूण तहलियानी इसका उद्घाटन करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।