इराकी जेहादियों ने कुर्द बलों से एक और शहर पर किया कब्जा
(International) इराक के उत्तरी शहर सिंजर में जिहादियों ने अपना काला झंडा फहरा दिया। कुर्द बलों के खिलाफ जिहादियों की यह लगातार दूसरी बढ़त है। इस्लामिक स्टेट ने सिंजर पर कब्जा कर लिया है। इससे अल्पसंख्यक समूहों के बीच डर पैदा हो गया। कुर्द अधिकारी खेरी सिंजारी ने बताया कि सिंजर से (कुर्द बल) पेशमेरगा हट गए हैं। पेट्रियोटिक यूनियन ऑफ कुर्दिस्तान (पीयूके) के अधिकारी ने बताया कि जिहादियों ने सरकारी कार्यालयों पर अपना झंडा लगा दिया है। अन्य अधिकारियों ने भी सीरियाई सीमा और इराक के दूसरे बड़े शहर मोसूल के बीच शहर पर कब्जा होने की पुष्टि की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।