(International)
मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान पशुपतिनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने पशुपतिनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक भी किया। मोदी ने मंदिर में प्रार्थना की और इसके परिसर में 400 बिस्तरों वाले धर्मशाला के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये का अनुदान दिया और 25,00 किलोग्राम चंदन की लकड़ी भी अर्पित की। मोदी ने मंदिर में अपनी मौजूदगी की तस्वीर भी ट्विटर पर साझा की। मोदी की यात्रा के दौरान भारत ने नेपाल के लुंबिनी और जनकपुर में भी विकास करने की बात कही। महाकाली नदी पर पुल बनाने की बात भी कही गई। गौर हो कि भगवान पशुपतिनाथ का मंदिर यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल की सूची में शामिल है। यह नेपाल में शिव का सबसे पवित्र मंदिर माना जाता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।