अश्लील पोस्टर को लेकर मुश्किलों में घिरीं मल्लिका सहरावत
(India) फिल्म ‘डर्टी पालिटिक्स’ के एक अश्‍लील पोस्टर को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री अभिनेत्री मल्लिका सहरावत मुश्किलों में घिर गई हैं। हैदराबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को एक जनहित याचिका पर बालीवुड अभिनेत्री मल्लिका सहरावत और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किए। मल्लिका की आगामी फिल्म ‘डर्टी पालिटिक्स’ के एक पोस्टर के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल की गई थी, जिसमें मल्लिका को तीन रंगों वाले राष्ट्रीय ध्वज को लपेटे दिखाया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।