अब कन्नड़ फिल्म में आइटम सॉन्‍ग के जरिये जलवा बिखेरेंगी सनी लियोन
(India) सनी ने तमिल और तेलुगू फिल्मों में आइटम नंबर के साथ दक्षिण भारतीय दर्शकों के बीच भी अपनी खासी पहचान बना ली है। यानी आइटम नंबर के जरिये सनी लियोन कन्‍नड़ फिल्‍मों में धमाका करने की तैयारी में हैं। सूत्रों के अनुसार तमिल और तेलुगू के बाद सनी अब कन्नड़ फिल्मों में भी काम करने जा रही हैं। इस कन्नड़ फिल्म का नाम है 'डीके'। इस फिल्म‍ के एक आइटम सांग में सनी नजर आएंगी। इस गाने के बोल हैं, ‘सेशम्मा, सेशम्मां’। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार, यह एक लोकगीत है और इस गीत में सनी को देख दर्शक इसे जरूर पसंद करेंगे। इसकी शूटिंग को गोपनीय रखा जा रहा है क्योंकि फिलहाल वे अपनी फिल्म का किसी भी तरह का प्रचार नहीं चाहते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।