दिल्‍ली: घरेलू झगड़े में पति ने पत्‍नी और बच्‍चे पर केमिकल फेंका
(DELHI, India) दिल्‍ली के उत्तम नगर में सोमवार रात घरेलू झगड़े में पति ने अपनी पत्‍नी और बच्‍चे पर केमिकल फेंका. शुरुआत में लग रहा था कि एसिड से अटैक किया गया है, लेकिन डॉक्‍टर ने एसिड की बात से इनकार किया. पति की नाराजगी पत्‍नी के अचानक मायके जाने से थी, उसने पत्‍नी के मायके जाकर झगड़ा किया गुस्‍से में बाथरूम की सफाई में इस्‍तेमाल होने वाले केमिकल को पत्‍नी और बच्‍चे पर फेंका. पत्‍नी के पिता पर भी केमिकल गिरा, तीनों मामूली रूप से जल गए. घटना के बाद महिला ने उत्तम नगर थाने में शिकायत दर्ज करवा दी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।