(DELHI, International)
अमेरिका और इजराइल के बीच मतभेदों की खबरों के बारे में पूछे जाने पर व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने संवाददाताओं को कहा, इजराइल अब भी देश के सबसे मजबूत सहयोगियों में से एक है। उन्होंने कल कहा, हमारे संबंध मजबूत और अपरिवर्तित हैं। उन्होंने कहा, हम इस्राइल के रक्षा के अधिकार का समर्थन करते हैं। हम उसके द्वारा उठाए जाने वाले इन सैन्य कदमों का भी समर्थन करते हैं, जो उसके अनुसार, उसके नागरिकों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। ऐसा करना उसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, इजराइलियों, फलस्तीनियों और क्षेत्र के अन्य पक्षों के साथ मिलकर दोनों पक्षों को वार्ता के मेज पर लाने और इस हिंसा को तत्काल समाप्त करने की कोशिश में हमारा प्रयास जारी है। अर्नेस्ट ने कहा, जैसा कि हम कई बार कह चुके हैं, हिंसा का जारी रहना किसी भी पक्ष के हित में नहीं है। इस संघर्ष में दोनों ओर जिंदगियों के जिस त्रासद नुकसान को हम देख रहे हैं, उसे समाप्त होना चाहिए। इसमें कई निर्दोष फलस्तीनी नागरिकों की भी जान गई है। हमास के रॉकेटों द्वारा कई इस्राइली नागरिक भी मारे गए हैं। इन रॉकेटों से सीधे उनपर निशाना बनाया गया था। इसी बीच अमेरिका ने इस्राइल और हमास के बीच 72 घंटे के हालिया संघर्षविराम प्रस्ताव का समर्थन किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।