मैं हेलन के आगे अपने घुटनों पर बैठ गया, उनका फैंन हूं: ओम पुरी
(India) उनका कहना है कि वह फिल्म लोकेशन और अपनी प्यारी नायिका से इतने प्रभावित हुए थे कि उनके समक्ष घुटने तक टेक दिए। ओम पुरी ने बताया, मैंने एलबी में एक अपार्टमेंट किराये पर लिया, जहां मैं अपना खाना खुद बनाता था। जब हेलन मिरेन शूटिंग के लिए आईं तो मैंने उन्हें बाकी फिल्मकर्मियों के साथ अपने घर रात्रि भोज पर आमंत्रित किया। मैंने उनके लिए भारतीय खाना बनाया। वह जब आईं तो मैं उनके आगे अपने घुटनों पर बैठ गया और उन्हें बताया कि मैं उनका प्रशंसक हूं। हेलन हंसीं, मुझे खड़ा किया, मुझे गले लगाया और कहा कि वह भी मेरे काम की सराहना करती हैं। पुरी, हेलन से बहुत प्रभावित हुए और खासतौर पर उनकी उदारता से प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, वह बहुत ही बेहतरीन अभिनेत्री हैं और किसी भी तरह के आडंबर से परे हैं। उनके साथ शूटिंग करते हुए मेरा समय अच्छा बीता। मेरे तकलीफ भरे जीवन की विशेषता है कि मैं जब काम शुरू करता हूं, तो अपनी सारी परेशानियां भूल जाता हूं।' शूटिंग के दौरान खुद के अनुभव के बारे में पुरी ने कहा, मैं एलबी में होने से बहुत खुश था। यह बहुत शांतिदायक और खूबसूरत था। हमने इस फिल्म में जो कुछ हासिल किया, मुझे उस पर नाज है। मेरे खयाल से मेरे देश को मुझ पर नाज होगा। उन्होंने कहा, इस उम्र में अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में इतनी निर्णायक भूमिकाएं मिलना साबित करता है कि मैंने जरूर कुछ अच्छा काम किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।