(India)
यह फिल्म विदेशी टीवी ड्रामा पेनोजो पर आधारित महिला प्रधान फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन राम माधवानी करेंगे। बताया जाता है कि पेनोजा एक महिला की कहानी है जिसका पति माफिया के साथ काम करता था और पति की हत्या के बाद अपने तीन बच्चों की सुरक्षा का जिम्मा मां खुद उठा लेती है और माफिया में शामिल होकर अपने पति के कातिलो का पता लगाती है। फिल्म के सह निर्माता दीपक धर ने कहा कि हां हम पेनोजा का अडेप्टेशन कर रहे हैं। राम माधवानी एक अच्छे निर्देशक है और हम उनके साथ काम करने के लिए इच्छुक हैं। उल्लेखनीय है कि काजोल इन दिनों अपने दो बच्चों की परवरिश और पति की होम प्रोडक्शन कंपनी के कामकाज में व्यस्त रहती हैं। काजोल ने आखिरी बार साल 2010 में प्रदर्शित 'वी आर फैमिली' में अभिनय किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में कोई रोल नहीं निभाया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।