सलमान खान ने 'Roar: Tigers of the Sundarbans' फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर 'बाघ' को दुलारा
(India) उन्हें दुलारने के लिए एक बाघ दिया गया था। इसका श्रेय संवर्धित रियलिटी प्रौद्योगिकी को जाता है। सलमान ने यहां हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया और विशाल स्क्रीन पर दिख रहे एक बाघ का सामना किया। दरअसल, यह एक ऐसी संकल्पना है, जिसमें वास्तविक अहसास दिलाने के लिए एक असली वीडियो कंप्यूटर जनित तस्वीर के साथ जुड़ी हुई है। यह लोगों को सामने आभासी वास्तविकता का अनुभव करने का मौका देती है। इस दौरान सलमान ने बाघ के साथ बात की और यहां तक कि इस शक्तिशाली जंगली जानवर को पालतू बनाने में सफल रहे। दर्शकों को सलमान के हाथ पर एक विशाल मगरमच्छ देखने का भी मौका मिला। अबीस रिजवी द्वारा निर्मित और कमल सदानाह निर्देशित 'रॉर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स' 19 सितंबर को रिलीज हो रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।