नहीं मालूम, राजेश खन्ना का परिवार मुझसे क्या छिपा रहा है: अनीता आडवाणी
(India) बंबई हाईकोर्ट ने वसीयत की एक प्रति अनीता को सौंपे जाने का आदेश दिया है और अनीता इस बात से हैरत में हैं कि राजेश खन्ना का परिवार आखिर उनसे क्या छिपा रहा है। बंबई हाईकोर्ट ने बीती 30 जुलाई को आदेश दिया था कि अनीता को राजेश खन्ना की वसीयत की प्रति सौंपी जाए, जिस पर विवाद है। राजेश की बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना ने कोर्ट द्वारा अनीता का समर्थन करने वाले आदेश को चुनौती दी है। ट्विंकल राजेश और उनकी पत्नी डिंपल कपाड़िया की संतान हैं। अनीता ने इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा, मुझे वसीयत की प्रति उसी दिन मिल जानी चाहिए थी, जिस दिन हमने मुकदमा जीता था, मुझे नहीं मालूम कि वे मुझसे क्या छिपा रहे हैं और वसीयत मुझे देखने तक नहीं देना चाहते। कुछ तो गड़बड़ है। उन्हें मालूम है कि इससे मुझे फायदा पहुंचेगा। मैं उनकी लिव-इन-पार्टनर रही हूं और मेरे पास अधिकार हैं। अब अनीता भी फिर से कोर्ट में जाने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा, मैं लडूंगी और काकाजी की वसीयत के विरुद्ध जाने के बारे में याचिका दायर करूंगी। सुपरस्टार राजेश खन्ना का निधन 18 जुलाई 2012 को हुआ था। उन्होंने अपनी वसीयत में अपनी दोनों बेटियों ट्विंकल और रिंकी खन्ना को अपना वारिस बताया था और ट्विंकल को वसीयत की अधिकारी बनाया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।