विक्टोरिया बेकहम अपने 600 कपड़ों को करेंगी नीलाम
(India) ई ऑनलाइन के अनुसार 40 वर्षीय विक्टोरिया ने धनराशि दान करने और एचआईवी पीड़ित माताओं की मदद को समर्पित गैरलाभकारी संगठन मदर्स2मदर्स के लिए जागरूकता उत्पन्न करने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा, जब मैं अपने वार्डरोब का अवलोकन कर रही थी तो मैं बहुत हंसी क्योंकि उन कपड़ों में मेरी, डेविड और बच्चों की कई यादें जुड़ी हुई थीं। उन्होंने कहा, इनमें से कई कपड़ों को खास मेरे लिए सबसे प्रतिभाशाली डिजाइनरों द्वारा डिजाइन किया गया था और मैं उन्हें पहनना बहुत पसंद करती थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।