(Mawana, Meerut)
आरोपी किशोरी को दुष्कर्म के बाद कैंट रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर फेंक कर फरार हो गए ,,,पुलिस ने पीड़ित किशोरी के परिजनों द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर बताया कि रविवार को कंकरखेड़ा निवासी 15 वर्षीय किशोरी घर से पास ही स्थित बाजार से कुछ सामान लेने गई थी। काफी देर तक घर नही लौटने पर परिजनों ने जब उसे तलाश किया तो वह कैंट स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने पर किशोरी ने परिजनों को बताया कि उसको पड़ोस के वसीम और इदरीश नाम के युवक बाइक पर बैठा कर किसी आज्ञात स्थान पर ले गए थे जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसे पुलिस से शिकायत करने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। जिसके कारण परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। मंगलवार को किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने देर रात कंकरखेड़ा पुलिस को घटना की जानकारी दी। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी महावीर सिंह ने बुधवार को बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।