दिल्‍ली: रजौरी गार्डन में मामूली झगड़े पर युवक की हत्‍या
(DELHI, India) वेस्ट दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में बीती रात मामूली झगड़े पर एक शख्स का कत्ल हो गया है और दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया, नीरज और उसका एक दोस्त अपनी दुकान के बाहर बैठे थे, उसी दौरान इन दोनों के जानकार लड़के वहां आ गए और शराब पीने के लिए पानी की डिमांड की, जब नीरज ने ये कहा कि पानी नहीं है तो बात ही बात में नोक-झोंक ने लड़ाई का रूप ले लिया, फिर मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया, जिसके बाद नीरज की अस्पताल में मौत हो गई, उसका दोस्त अभी भी अस्पताल में भर्ती है. पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।