आमिर खान ने फिल्‍म पीके में 'न्यूड पोस्‍टर' पर किया अपना बचाव
(India) 'पीके' के पोस्टर में अपनी नग्न अवस्था से सबको चौंकाने वाले आमिर खान कहते हैं कि यह प्रचार के लिए नहीं किया गया है। इसे मुख्य कला करार देते हुए आमिर का कहना है कि यह फिल्म की कहानी को बयां करता है।
गौर हो कि राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके की पोस्‍टर बीते दिनों सामने आई और इसके पोस्टर में आमिर खान न्यूड नजर आ रहे हैं। कुछ लोगों ने पोस्टर की जमकर आलोचना की और कुछ ने इसे प्रचार पाने का सस्‍ता हथकंडा बताया। आमिर खान ने कहा कि दर्शक जब फिल्म देखेंगे तभी पोस्टर का आइडिया समझ आएगा। लेकिन मैं बस यह कहना चाहूंगा कि राजकुमार जिस तरह के फिल्मकार और लेखक हैं, वह हमेशा अपनी सोच और चीजों को एक अनूठे तरीके से पेश करने की कोशिश करते हैं और यही वजह है कि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। आमिर ने यह बात मराठी फिल्म की स्क्रीनिंग के मौके पर कही। गौर हो कि फिल्‍म पीके में संजय दत्त, अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत भी किरदार निभा रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।